एशियाई खेलों में पहली बार भारत 70 पदकों के पार

1951 से लेकर अब तक जानिए कब कितने पदक मिले खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 2023 एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 11वें दिन की सुबह भारत की झोली में दो पदक आए। पहला पदक 35 किलोमीटर दौड़ में था और दूसरा पदक तीरंदाजी में था। शुरुआती 10 दिन में 69 पदक हासिल करने वाले भारत ने 11वें दिन 73 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे र.......

भारत ने कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

हॉकी खिलाड़ियों के पास स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के लिए उपकप्तान हार्दिक सिंह ने पहला गोल किया। दूसरा गोल मनदीप सिंह ने किया। तीसरा गोल ललित उपाध्याय ने दागा। चौथा गोल अमित रोहिदास और पांचवां गोल अभिषेक ने किया। कोरिया के लिए जूंग मानजाई ने पहला, दूसरा और तीसरा गोल किया। भारत के लिए पहला.......

लवलीना को मिला पेरिस ओलम्पिक का कोटा, प्रीति को कांस्य

एशियाई खेलों में बेटियों की धमक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। विश्व चैम्पियन लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) ने एशियाई खेलों में फाइनल में पहुंचकर ओलम्पिक कोटा हासिल कर लिया, जबकि युवा मुक्केबाज प्रीति पंवार को 54 किलो सेमीफाइनल मुकाबले में हारने के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा। टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना ने सेमीफाइनल में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता थाईलैंड की बेसन मानिकोन को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में हराया। लंबे कद .......

एशियाड में पारुल-अन्नू ने जीता स्वर्ण

भारतीय खिलाड़ियों ने दसवें दिन जीते नौ मेडल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में भारत के लिए दसवां दिन शानदार रहा। मंगलवार को भारत के खाते में नौ पदक आए। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ और अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वहीं, मोहम्मद अफजल ने पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में रजत और तेजस्विन शंकर ने पुरुषों के डेकाथेलॉन में रजत पदक जीता। .......

भारत का एशियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अब 100 पदकों का आंकड़ा छूने की होगी कवायद खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। अब तक भारत के खाते में 16 स्वर्ण सहित 71 पदक हो चुके हैं। भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय खिलाड़.......

एशियाई खेलों में भारतीय तीरंदाजों का जलवा

सभी छह टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में अतानु-अंकिता और ओजस-ज्योति का कमाल खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोमवार को एशियाई खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। वहीं महिला कंपाउंड टीम को क्वालिफिकेशन में शीर्ष रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाय मिला था। पांचवीं वरीयता प्राप्त अतानु दास और अंकित.......

भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी

आखिरी ग्रुप मैच में हांगकांग को 13-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेल 2023 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ जारी है। ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने हांगकांग को 13-0 के विशाल अंतर से हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम से एशियाई खेलों में स्वर्ण की उम्मीद है।  हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उप-कप्त.......

स्क्वाश और टेनिस में गोल्ड, निशानेबाजों की चांदी

खेलपथ संवाद हांगझोऊ। एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। स्क्वाश में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।  इसके अलावा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या ने रजत पदक जीता। वे चीन की जोड़ी से हार गए.......

पदकों की झड़ी, सोने-चांदी से भर दीं झोलियां

एशियाड में भारतीय एथलीटों का जलवा खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और निशानेबाजी में अपना परचम लहराते हुए भारत की झोली में कई पदक डाले। भारत ने रविवार को जहां चमकदार बनाते हुए 15 मे़डल जीते वहीं सोमवार को सात मे़डल जीतकर अपने पैर सर्वश्रेष्ठता की तरफ बढ़ा दिए। अविनाश साबले एशियाई खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए, जबकि पुरुषों के शॉटपुट में तेज.......

एशियाड में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब

भारत की झोली में अभी तक कुल 61 पदक खेलपथ संवाद हांगझोऊ। भारतीय दल हांगझोऊ एशियाई खेलों में आहिस्ते-आहिस्ते अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारतीय दल के 61 पदक हो गए हैं। इन खेलों में भारत ने पहला पदक 24 सितम्बर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है।  2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 80 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण म.......